Wednesday, October 21st, 2026

चंदाजीवी हैं वे लोग जो राममंदिर के नाम पर गली-गली चंदा मांग रहे - चौबे


रायपुर
किसानों के आंदोलन को जोड़कर सदन में पिछले दिनों आंदोलनजीवी शब्द का संबोधन जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी ने किया,एक बड़ा तबका विरोध में उतर आया कि यह परिभाषा गलत है। सियासी गलियारे में तो रोज-जीवी-उपनाम को जोड़कर नए शब्द गढ़े जा रहे हैं। इस कड़ी में सूबे के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने भी नया शब्द उद्बोधित कर दिया -चंदाजीवी- उनके लिए जो कि राममंदिर के नाम पर पूरे देश भर में गली मोहल्लों में घूमकर चंदा मांग रहे हैं।

मंत्री चौबे ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा है कि राम मंदिर के लिए गली-गली में जो चंदाजीवी घूम रहे,वह कौन हैं? सरकार यह जानना चाहती है तो समस्या क्यों? हम हिंदू सनातन धर्मी हैं, हम चाहते है राममंदिर बने। जबकि चंपत राय ने कहा चंदा के लिए आरएसएस अधिकृत है। चंदे के बारे में पूछने पर राष्ट्रवादी और गैर राष्ट्रवादी का राग छेड़ दिया जाता है। राममंदिर के पक्ष में जो भी सहयोग संभव होगा हर सनातनी करना चाहता है। गली मोहल्ले में घूमने वाले चंदाजीवी के बारे में लोग जानना चाहते हैं,यह उनका हक भी है।

 

#चौबे

Source : Agency

पाठको की राय